फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक सप्ताह बाद फिर पारा पहुंचा 40 डिग्री पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में मौसम में आए दिन परिवर्तन हो रहा है। बृहस्पतिवार को तापमान फिर से 40 डिग्री के पार हो गया। एक सप्ताह बाद जून में में पहली बार तापमान 40 के पार पहुंचा है।
विज्ञापन

दिनभर धूप व छांव का दौर चलता रहा। जिससे मौसम बिगड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.5 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 26 मई के बाद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार किया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी से गर्म हवाएं चलती रहीं। सुबह से मौसम सख्त हो गया था। बीच-बीच में धूप व छांव का असर बना रहा लेकिन भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। घरों के अंदर बेचैनी बनी रही। बाहर तीखी धूप बेहाल कर दे रही थी। लोग सिर पर गमछा व टोपी लगा कर ही निकले। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि रात को मौसम बिगड़ने की संभावना है। फिलहाल गर्मी व लू चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें