बलिया। सोमवार को मौसम सुबह से ही तल्ख रहा। शाम करीब पांच बजे के बाद काले बादल छा गए। इसके बाद बारिश शुरू हुई लेकिन 35 से 40 मिलीमीटर बारिश हुई। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि चार-पांच दिनों तक कभी तेज व कभी धीमी बारिश का अनुमान है।
सोमवार को कभी धीमी तो कभी तेज हवा चली। हवा चलने से लोगों को उमस से राहत मिली। शाम को लगभग पांच मिनट तक हवा के बाद बारिश होने लगी। बादलों को देखते हुए अच्छी बारिश की उम्मीद थी लेकिन कुछ ही देर में बारिश थम गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार लगभग 35 से 40 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश से सड़कें कीचड़ युक्त हो गईं। सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया। किसान मौसम को देखते हुए अपनी खेतों में रोपाई करने में जुट गए है। उन्हें भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.5 व न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।