फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 35 दिन बाद फिर से पारा 42 डिग्री के पार, ऐसा ही मौसम रहेगा एक हफ्ते तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में तापमान बढ़ता जा रहा है। 35 दिन बाद फिर से जिले का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचा। रविवार को अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर लू का प्रकोप बना रहा। पूर्वानुमान है कि ऐसा ही मौसम एक हफ्ते तक रहेगा।
विज्ञापन

दिनभर 8 से 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। नौतपा का असर पूरे दिन बना रहा। छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने घरों में रहना बेहतर समझा। सुबह 8 बजे से ही तेज धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी के बढ़ते असर के चलते लोग दोपहर में घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। खासकर दोपहिया वाहन बहुत कम दिखाई दिए। जो लोग बाहर निकले, वे गमछा, टोपी या सिर ढककर ही निकले। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि मौसम अभी एक सप्ताह तक तल्ख रहेगी। लू का असर बना रहेगा। इस दौरान लोग दोपहर में कम निकलने का प्रयास करें। -
लू से बचने के उपाय

- प्यास न लगने पर भी हर 20-30 मिनट में पानी पीते रहें। नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और शिकंजी का नियमित सेवन करें।

-हल्का और ताजा भोजन करें। तरबूज, खरबूजा, ककड़ी और खीरा जैसी पानी से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें।
- बाहर निकलते समय पूरे शरीर को ढकने वाले हल्के रंग के और ढीले सूती कपड़े पहनें।

- तेज धूप में बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को गमछे या टोपी से अच्छी तरह ढकें। आंखों को बचाने के लिए धूप के चश्मे पहने।
-धूप में काम करते हैं, तो बीच-बीच में छाया में जाकर आराम करें और शरीर को ठंडा रखें।





इस तरह चढ़ता जा रहा तापमान

तिथि-अधिकतमन्यूनतम
16 मई-40-26

17 मई-41-27

18 मई-41-28.5
19 मई-40.5-29
20 मई-40.5-28.5

21 मई-41.5-29.5

22 मई41.5 27
23 मई41.228
24 मई4231
-
आसमान से बरसेगी आग, आज से शुरू हाे रहा नौतपा

-सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से सूर्योदय से सूर्यास्त तक चलेंगी गर्म हवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। नौतपा शुरू होने से पहले ही जिले में सूर्य की किरणें आग बरसा रही हैं। 25 मई को सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा प्रारंभ हो जाएगा। नौतपा में सूर्योदय से सूर्यास्त तक गर्म हवाएं चलती हैं। लू का असर रहता है। सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश 25 मई को रात्रि 8 बजकर 21 मिनट पर होगा। सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश 8 जून सोमवार को रात्रि 7 बजकर 40 मिनट पर होगा। प्रत्येक वर्ष सूर्य 15 दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र में गोचर करता है और इन्हीं 15 दिनों में शुरू के 9 दिनों को नौतपा कहते हैं। नौतपा के 9 दिनों में सूर्य और पृथ्वी आमने - सामने रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदरपुर निवासी आचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि इस बार नौतपा में जो योग बन रहा हैं उसमें आंधी, हल्की बारिश हो सकती है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें