क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चंद्रभान सिंह सभागार में भारतीय जनता पार्टी के सांसद विरे
- फोटो : BALLIA
बलिया। सिविल कोर्ट के क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चंद्रभान सिंह सभागार में शनिवार को आयोजित समारोह में अधिवक्ताओं ने भाजपा सांसद विरेंद्र सिंह मस्त को सम्मानित करते हुए उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने भवन के साथ ही तमाम समस्याएं बताईं। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि अधिवक्ता न्याय के लिए संघर्ष करते हैं। उनके लिए भी बुनियादी सुविधाओं का होना बहुत जरूरी है। हमारा प्रयास होगा कि अधिवक्ताओं के रहने और बैठने की व्यवस्था हो। कहा कि अधिवक्ता दूसरे के दुख दर्द को बांटने के लिए संघर्ष करता है, लेकिन कभी अपने लिए कभी संघर्ष नहीं करता। उनकी मांग जायज है। अधिवक्ताओं के लिए भवन जरूर बनेगा। इस मौके पर जिला जज गजेंद्र कुमार ने अधिवक्ताओं के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, जेपी सिंह, अविरल कुमार ओझा, विवेकानंद पांडेय, मनोज राय हंस, नवीन सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, राकेश सिंह, राजेश सिंह, अरविंद सिंह, अजय सिंह, सोनू गुप्ता, विमल कुमार राय, चंद्रमणि राय मौजूद रहे। अध्यक्षता बार के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र तथा संचालन जेपी सिंह ने किया।