फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार का आरोप लगा अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बांसडीह तहसील परिसर में तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन करते अधिवक्तागण। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीह। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि तहसीलदार की ओर से हर टेबल पर वसूली कराई जा रही है। विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि एक तरफ सरकार अधिकारियों को समय से अपने ऑफिस में बैठने व फरियादियों की सुनने की बात कर रही है तो दूसरी तरफ अधिकारियों द्वारा सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। तहसीलदार न तो समय से अपने ऑफिस में बैठते हैं और न ही किसी अधिवक्ता की बात सुनते हैं। इसे लेकर अधिवक्ताओं में काफी नाराजगी है। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान नरेंद्र कुमार सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, शिवजी यादव, सर्वनाथ, सुशील चौहान, सीताराम वर्मा, राजेंद्र प्रताप मिश्रा, राकेश वर्मा, मदन वर्मा, चंद्रशेखर सिंह, विनय सिंह,सुरेंद्र वर्मा, ज्ञान प्रकाश कुशवाहा रहे। वहीं आरोपों को निराधार बताते हुए तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि आम जनमानस की सीधे सुनवाई की जा रही है। उनके कार्य किए जा रहे हैं। यही अधिवक्ताओं को नागवार गुजर रहा है। इसीलिए उनपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें