फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर लगाया उदासीनता का आरोप

Mon, 15 Dec 2014 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ता से एक करोड़ की रंगदारी मांगने और घर में आग लगाने के मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी न होने से नाराज वकीलों ने पुलिस पर उदासीनता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सोमवार को वकीलों का प्रतिनिधिमंडल डीएम और एसपी से मिला। बदमाश को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की। 12 दिसंबर को सिविल कोर्ट के अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह के बहादुरपुर नई बस्ती स्थित मकान के बेडरूम में आग लगा दी गई थी।

साथ ही दीवार पर एक पर्ची चस्पा कर एक करोड़ मांगी गई थी। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन प्रकरण में अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


इससे वकीलों का गुस्सा भड़क गया। सोमवार को कोर्ट पहुंचते ही अधिवक्ताओं ने बैठक कर एक ज्ञापन तैयार किया। मामले का यथाशीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की गई।

अपनी गुहार पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह से करने के बाद वकील सिविल बार के अध्यक्ष अशोक कुमार ओझा के नेतृत्व में जिलाधिकारी यशवंत राव से मिले। डीएम ने वकीलों को आश्वस्त किया कि प्रकरण में कार्रवाई जरूर होगी। इस दौरान एडीएम खेमपाल सिंह, एसडीएम सदर बच्चा लाल मौर्या भी मौजूद थे।
विज्ञापन


इस मौके पर कौशल कुमार सिंह, गिरिजा शंकर सिंह, अजय कुमार सिंह, सहित कई वकील थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें