फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी अधिवक्ता को 14 दिन की रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गाजीपुर-सिधागर घाट पर छह साल पहले हुई मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी अधिवक्ता वीरप्रताप सिंह को जिला जज अनिल कुमार झा की अदालत ने 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

अदालत की ओर से आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी जारी हुआ था। गत रात्रि रसड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जिला जज के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। 28 मार्च 2019 को तत्कालीन कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्रा पुलिसकर्मियों के साथ सिधागर घाट तिराहे पर पहुंचे तो तीन वाहनों में बदमाश हथियार से लैस दिखे। पुलिस ने जांच करने का प्रयास किया फायरिंग शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने सात आरोपी गिरफ्तार कर लिया। चोरी की मोटरसाइकिल और पिस्टल भी पुलिस ने बरामद की थी। मामले में एक आरोपी अधिवक्ता जमानत के बाद तीन साल से हाजिर नहीं हुआ। रसड़ा कोतवाल योगेंद्र बहादुर ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें