फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अड़रा ने घोड़हरा को 4 रनों से हराकर किया शील्ड पर कब्जा

विज्ञापन
दुबहर क्षेत्र के अड़रा गांव में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में सम्मानित विजेता टीम के ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
दुबहर। अड़रा प्रीमियर लीग (एपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का हनुमान मंदिर के समीप खेल मैदान पर रविवार को फाइनल खेला गया। अड़रा की टीम ने घोड़हरा को 4 रनों से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन


घोड़हरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए अड़रा की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 94 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में खेलने उतरी घोड़हरा की टीम 9 विकेट खोकर 90 रन ही बना सकी। अड़रा की टीम चार रनों से जीती।
इससे पहले मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि रणविजय पांडेय ने किया। मैच के समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता को सम्मानित किया। मैन आफ सीरीज और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पीयूष को दिया गया। अंपायर राहुल सिंह और पुरुषोत्तम सिंह रहे। स्कोरर आर्यन सिंह तथा कॉमेंटेटर शिवम थे। शनि सिंह, गोलू पांडे, ओम हरि, समीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें