पंदह। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर और प्रभावशाली करने के लिए पीएचसी पर संचालित की जा रही प्रशासनिक व्यवस्था को अब सीएचसी से किया जाएगा।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने बृहस्पतिवार को आदेश भी जारी कर दिया। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक को एक निर्धारित सीएचसी के अधीन कर दिया गया है। जहां से बीपीएमयू, आरबीएसके इकाइयों के साथ-साथ सभी वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों का संचालन होगा।
इन चिकित्सा इकाइयों के अधीन रहेंगे ब्लॉक जिले 17 ब्लॉकों की स्वास्थ्य विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को समायोजित करते हुए नए केंद्रों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें बांसडीह ब्लॉक का सीएचसी अगउर, गड़वार को सीएचसी रतसर, चिलकहर को पीएचसी चिलकहर, सोहांव को सीएचसी नरही, हनुमानगंज को सीएचसी बसंतपुर, मनियर को सीएचसी रिगवन, नवानगर को सीएचसी सिकंदरपुर, दुबहड़ को सीएचसी दुबहड़ से संचालन होगा।
बैरिया का पीएचसी कोटवां, मुरली छपरा को सीएचसी जयप्रकाश नगर, बेरूआरबारी को सीएचसी सुखपुरा, सीयर को सीएचसी सीयर, बेलहरी को सीएचसी सोनवानी, पंदह को सीएचसी खेजुरी, रेवती को सीएचसी रेवती, रसड़ा को सीएचसी, रसड़ा और नगरा को सीएचसी नगरा से संबद्ध करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रत्येक ब्लॉक के लिए एक नोडल चिकित्सा इकाई तय होने से समन्वय और निगरानी की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी।
इस बाबत सीएमओ डॉक्टर अभय नारायण राय ने कहा कि डीएम के निर्देश पर अन्य जिला की तर्ज पर बलिया में भी सीएचसी के अधीन पीएचसी का संचालन होगा।