चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र में अवैध रूप से सागौन के पेड़ों के कटान के मामले में पुलिस ने 103 बोटे बरामद किए हैं। दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसएचओ दिनेश कुमार पाठक ने बताया कि 23 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ ग्राम भगवानपुर स्थित एक खेत में पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में सागौन के पेड़ों की कटान कर बोटे काटे जा रहे थे। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग भाग गए। जांच के दौरान पता चला कि सागौन के पेड़ों की कटान सोनाडीह निवासी लालबहादुर शर्मा द्वारा कराई जा रही थी, जबकि भगवानपुर निवासी भीमा यादव के माध्यम से लकड़ी की बिक्री की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।