फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन ने कमर कसी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। इब्राहिमपट्टी स्थित जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टिट्यूट में 12 दिसंबर को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। व्यवस्था एवं तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने क्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने हेलीपैड वाले स्थान का निरीक्षण किया। साथ ही पवार ग्रिड सब स्टेशन में उपमुख्यमंत्री के ठहराव आदि के लिए गेस्ट हाउस का भी अवलोकन किया। इसके बाद जननायक चंद्रशेखर अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के कैंपस में लगाई गई अरहर की फसल को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद अस्पताल कर्मियों के साथ भ्रमण कर उन्होंने पूरी व्यवस्था की जानकारी ली। मऊ जनपद के शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. संजय सिंह ने बताया कि 12 दिसंबर को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक आगमन हो रहा है। यहां पर जननायक चंद्रशेखर अस्पताल एंड कैंसर इंस्टिट्यूट में डायलिसिस यूनिट व निःशुल्क स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन के साथ सभागार में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें