फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
नगर के मालगोदाम रोड स्थित कैंप कार्यालय पर पद और गोपनीयता की शपथ लेते उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक संगठन के मालगोदाम रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ प्रधानाचार्य देवकुमार सिंह ने दिलाई। इसके बाद पूर्णानंद इंटर कॉलेज दुबे में 29 अप्रैल को हुए 56 वें वार्षिक जनपदीय अधिवेशेन की समीक्षा करते हुए उसके सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य, शिक्षकों तथा शिक्षणतरकर्मियों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रादेशिक उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने सरकार की उदासीनता के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि एक मार्च 2019 को उप मुख्यम़ंत्री शिक्षाम़ंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से वार्ता तथा आश्वासन के बाद भी आज तक शासनादेश जारी न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि वर्षों से अद्यतन कार्यरत शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यो का विनियमितिकरण, एक अप्रैल 2005 से नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना एवं वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देने तथा कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने आदि की मांगों को लेकर 25 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने शिक्षकों से अपील किया है कि धरना सभा में बढ़-चढकर सहभागिता करें। बैठक में अशोक कुमार सिंह, गोवर्धन पांडेय, राजेंद उपाध्याय, राजेंद्र सिंह, मथुरा सिंह, लल्लन सिंह, सुधीर पांडेय, शिवजी राम, वीरेंद्र नाथ मिश्र, प्रमोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें