फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: टीईटी पास शिक्षामित्रों को समायोजित करें

विज्ञापन
वि​भिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते ​शिक्षामित्र संघ के पदा​धिकारी और सद
विज्ञापन
बलिया। उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में शनिवार को शिक्षामित्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में पिछले 26 वर्षों से कार्यरत शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन द्वारा समय-समय पर आदेश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद लखनऊ एवं बाराबंकी को छोड़ अधिकांश जनपदों में यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है।
ज्ञापन में इस प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गई। शिक्षामित्रों ने मांग की कि टीईटी एवं एनसीटीई की अर्हता पूरी करने वाले शिक्षामित्रों को सुपर टीईटी से छूट देकर शिक्षक पद पर समायोजित किया जाए। शिक्षामित्रों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए। 11 के स्थान पर 12 महीने का मानदेय दिया जाए। भविष्य में आयोजित होने वाली विशेष टीईटी परीक्षा में शिक्षामित्रों को सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगें रहीं। इस मौके पर अखिलेश पांडेय, निर्भय नारायण राय, श्याम नंदन मिश्रा,परवेज अहमद, हरेराम यादव, सत्येंद्र मौर्य, अजय सिंह, मंजूर हुसैन, इंद्रकेश चौहान, अखिलेश वर्मा, भृगुनाथ शर्मा, लाल जी वर्मा, फैसल अजीज शिवकुमार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें