फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक दिन की डीएम बनीं अदिति, सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
मिशन श​क्ति के तहत एक दिन के लिए जिला​धिकारी बनी डॉ. रामविचार रामरति बालिका विद्यालय की छात्रा
विज्ञापन
बलिया। महिला कल्याण विभाग की ओर से मिशन शक्ति के अंतर्गत एक दिन की नायिका कार्यक्रम के तहत अदिति सिंह को एक दिन की डीएम बनने का अवसर मिला। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने अदिति का स्वागत बुके भेंट कर किया। अदिति सिंह ने जनसुनवाई के दौरान कहा कि हर पीड़ित को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता है। साथ ही योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना ज़िम्मेदारी है। जिले के हर बच्चे को शिक्षा और हर बीमार को दवा उपलब्ध कराना भी प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन

अदिति ने इस अनुभव को अपने जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताया। कहा कि यह मेरे लिए स्वप्न साकार होने जैसा अनुभव है। भविष्य में मैं पढ़ाई करके इस कुर्सी को वास्तव में हासिल करने का प्रयास करूंगी। कार्यक्रम में डॉ. रामविचार रामरति सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की कक्षा 12वीं की छात्रा विदुषी उपाध्याय ने एक दिन की जिला प्रोबेशन अधिकारी की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि मैं महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रयास करूंगी। पात्र बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से और ज़रूरतमंद बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोड़ने का काम मेरी प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम में हब फॉर इंपावरमेंट से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अंजलि सिंह और निकिता सिंह ने भी सहभागिता की। छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और शिक्षा पर अपने विचार साझा किए और प्रशासनिक व्यवस्था को नजदीक से देखने का अवसर प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें