फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दिल्ली, लखनऊ और कानपुर के लिए चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। होली पर लोगों को अपने घर लाने के लिए परिवहन निगम की तरफ से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। शनिवार को निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का अवकाश भी रद्द कर दिया गया है। बलिया डिपो से वाराणसी, आजमगढ़, दिल्ली, लखनऊ व कानपुर तक के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। आठ से 18 मार्च तक निगम के बसों काे अनवरत चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए डिपो के अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। दिल्ली और लोकल रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही उनकी फिटनेस और सीटों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डिपो में निगम व अनुबंधित सौ से अधिक बसें संचालित होती है। त्योहार पर बसों में कोई समस्या न आए, इसके लिए वर्कशॉप में फिटनेस की जा रही है। एआरएम अजय कुमार ने बताया कि होली पर लखनऊ, कानपुर व दिल्ली से अधिक यात्री आते हैं। ऐसे में दिल्ली के लिए अधिक बसें चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें