फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों नें बलिया जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में उपवास रखा। इसके पूर्व कांग्रेसजनों ने चाचा नेहरू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे ने कहा कि सरकार पुलिस के बल पर प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर लगाए गए फर्जी मुकदमे वापस लेने और तत्काल रिहा करने की मांग की। उपवास करने वालों में मुख्य रूप से विवेकानंद पाठक, फूलबदन तिवारी, विजय कुमार मिश्रा, बृजेश सिंह गाट, सुनील कुमार सिंह, विपिन कुमार पांडे, शिवप्रताप ओझा, अभिजीत तिवारी, सत्यम, विवेक ओझा, बंटी मिश्रा, जैनेंद्र पांडे, अमित दूबे, मिंटू, प्रमोद तिवारी, डबलू तिवारी, दिनेश राजभर आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें