चिलकहर चोगड़ा मार्ग पर रेलवे क्रासिंग से लगभग 700 मीटर दूर सड़क किनारे महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और चिलकहर के गोरख ने उसकी पहचान अपनी मौसी सास के रूप में की।
गोरख ने बताया कि महिला का नाम माया देवी (45) पत्नी राजेंद्र था। वह उसके यहां लॉकडाउन से पहले ही आई थी और फिर यहीं फंस गई थी। उसने बताया कि बुधवार को सुबह सात बजे वह घर से हजौली जाने के लिए निकली थी। उसकी मौत कैसे हुई इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थी। कोई कह रहा था कि अत्यधिक गर्मी के कारण उसकी मौत हुई हो सकती है तो कोई हादसे में मौत की बात कर रहा था। पुलिस चौकी प्रभारी संवरा जयशंकर राठौड़ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।