इंदरपुर। नगरा स्थित जनता इंटर कालेज में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों ने अपने अपने विचार छात्रों से साझा किए। प्रधानाचार्य डॉ. उमेश चंद पांडेय ने कहा कि परीक्षार्थी तनाव मुक्त होकर परीक्षा दें। परीक्षा को हौवा न समझें।
जिन प्रश्नों का उत्तर समझ में आ रहा हो, उन प्रश्नों को पहले हल करें। कहा कि कोई भी परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिकाओं में पैसा न रखे, अन्यथा कार्रवाई से गुजरना पड़ेगा। इसको लेकर बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया है। कहा कि पाठ्यक्रमों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। ताकि आप अभिभूत न हों। कठिन विषयों के लिए अधिक समय आवंटित करें और आसान विषयों की पुनरावलोकन छुट्टियों के दौरान करें। व्यायाम शिक्षक अनुज कुमार सिंह ने परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण टीप्स देते हुए कहा कि अब परीक्षा शुरु होने में कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसी परिस्थिति में छात्र मनोयोग से परीक्षा की तैयारी करें। इस दौरान छात्र छात्राओं ने परीक्षा को लेकर प्रश्न भी पूछे। विनय सिंह, अंजनी कुमार सिंह, छात्रों में अमित, नीरज, हर्षिता मनीषा प्रजापति व आंचल मौजूद रहें।