फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत सूचना देने पर सूचना देने वाले के विरूद्घ हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एक व्यक्ति द्वारा शुक्रवार की रात 112 नवंबर पर अपने बड़े पापा पर बहन के अपहरण का आरोप लगाने की सूचना देने के बाद हरकत में सुखपुरा व अन्य थानों की पुलिस ने भोर में सूचना देने वाले के घर ही युवती को बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने गलत सूचना देने के आरोप में दो महिलाओं समेत चार लोगों हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। घटना के पिछे दो सगे भाइयों में पैसे का लेन-देन व जमीन विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवा गांव निवासी रामजी शर्मा व लक्ष्मण शर्मा में जमीन विवाद के साथ ही 40 हजार रुपये को लेकर विवाद है। इसी मामले को लेकर शुक्रवार की रात लक्ष्मण शर्मा के पुत्र विक्की शर्मा ने 112 नंबर सूचना दी कि उसकी बहन को उसके बड़े पापा रामजी शर्मा ने अपहरण कर लिया है। इसकी सूचना मिलते ही सुखपुरा पुलिस समेत अन्य थानों की फोर्स के साथ ही सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह पूरी रात छानबीन की। अंत में युवती सूचना देने वाले के घर से ही भोर में बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने गलत सूचना देने के आरोप में परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें