बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव निवासी खेदन वर्मा (70) पुत्र सुघर वर्मा की 24 जून 2020 की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके दाह संस्कार के लिए गांव के लोग 25 जून की शाम महावीर घाट के लिए निकले। गांव के लोगों के साथ मिंटू सिंह (38) और शुभ नारायण वर्मा (48) बाइक से दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
जैसे ये महावीर घाट के समीप पहुंचे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने मिंटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में विशंभर यादव समेत कई लोग आरोपी थे। इनके खिलाफ शहर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्तमान में अभियुक्त विशंभर समेत सभी आरोपी जेल में हैं।