फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने तीन दिनों के अंदर डीपीआरओ को कार्रवाई का दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दिशा की बैठक में मंत्री व सांसद की ओर से दिए गए निर्देशों को अब तक लागू नहीं करने को डीएम ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने दिशा की बैठक में चिह्नित सफाईकर्मी पर कार्रवाई करने व सफाईकर्मी का पटल देख रहे कर्मी का पटल बदलने का निर्देश डीपीआरओ को दिया है। डीएम ने डीपीआरओ को तीन दिनों के अंदर कार्रवाई कर अवगत कराने को भी कहा है।
विज्ञापन

11 दिनों पहले हुई दिशा की बैठक में खेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व पंचायती राज उपेंद्र तिवारी ने डीपीआरओ कार्यालय में एक सफाईकर्मी पर प्रिया सॉफ्ट पर फीडिंग के नाम पर वसूली का मुद्दा उठाया। मंत्री ने सफाईकर्मियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में हो रहे अवैध वसूली को लेकर भी डीपीआरओ व पटल प्रभारी को फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने को कहा था। मंत्री ने बैठक में पटल को बदलने की बात उठाई। मंत्री की बातों पर सांसदों ने भी सहमति जताई। बैठक में मौजूद आला अधिकारियों ने कार्रवाई करने की बात कही। लेकिन दिशा की बैठक में दिए गए निर्देशों को लेकर डीपीआरओ लापरवाह बने रहे। रविवार को 10 दिनों बाद भी न तो सफाईकर्मियों के पटल देख रहे बाबू को डीपीआरओ ने बदला और न ही प्रिया सॉफ्ट के नाम पर खेल ही रुका। एक सप्ताह पहले डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने दावा किया था कि संबंधित सफाईकर्मी को तो पहले ही हटाया जा चुका है लेकिन सच्चाई कि करीब 20 दिनों पहले डीपीआरओ ने प्रिया सॉफ्ट के नाम पर धन उगाही करने वाले सफाईकर्मी को बेल्थरारोड भेजा और चंद दिनों बाद ही उसकी तैनाती शहर के नजदीकी ब्लॉक बेलहरी पर कर दिया ताकि उसका कार्यालय आना-जाना आसान हो सके। इतना ही नहीं सफाईकर्मी का पटल देख रहे बाबू भी डीपीआरओ की सहमति से ट्रांसफर पोस्टिंग करने व रोकने का खेल करता रहा। अमर उजाला की ओर से इस मामले को लगातार प्रकाशित करने के बाद डीएम ने कार्रवाई करने का आदेश डीपीआरओ को दिया है।
विज्ञापन

इनसेट...
दिशा की बैठक में मिले निर्देशों के अनुसार जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को तीन दिनों के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
बीएन सिंह, सीडीओ, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें