फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक शारीरिक शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर एक युवक ने तीन साल तक दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की अपनी मां के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पीड़िता लड़की की मां ने बताया कि बेटी को तीन वर्ष से शादी का झांसा देकर युवक शारीरिक शोषण कर रहा था। शादी का दबाव बनाने पर मारपीट करने लगा, अब दूसरी जगह शादी कर रहा है। शादी से इंकार करने पर बेटी ने पूरी बात बताई, कहा कि जब मैं खेत में काम करने चली जाती थी, तब मेरे घर चुपके से आया जाया करता था। रतसर चौकी पर शिकायत लेकर गयी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई पिछले 15 दिनों से मैं चौकी-थाने का चक्कर काट रही हूं जब मेरी बात नही सुनी गई तो आज एसपी से गुहार लगाने आयी थी। इस बाबत थाना प्रभारी मूलंचद चौरसिया ने कहा कि इस बाबत मुझे जानकारी नहीं है, शिकायत आते ही आरोपी पर संबंधित धारा में चालान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें