फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोपी का शव िमला

Sat, 09 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बड़ागांव स्थित एक बगीचे में शनिवार की सुबह एक अधेड़ का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। यह बात पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


 जिस पर पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंच छानबीन जुट गए। शव की शिनाख्त ग्रामीणों ने शिवदयाल राम (55) के रूप में की। मृतक पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज है तथा तीन महीने से फरार था।
मृतक शिवदयाल राम निवासी बड़ागांव हरिजन बस्ती का रहने वाला है।


 तीन-चार माह पूर्व एक लड़की से छेड़खानी मामले में स्थानीय थाने में  मुकदमा दर्ज था। जिसमें उसको पुलिस को तलाश थी तथा तीन माह से अपने घर से फरार था। सुबह जब गांव के लड़के टहल रहे थे तो देखा कि शिवदयाल पेड़ से लटका हुआ है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन



 जिस पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ल उच्चाधिकारियों से अवगत कराया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी, सीओ बांसडीह लक्षीराम यादव, विधि निरीक्षक प्रयोगशाला के अधिकारी आरबी यादव, डाग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें