फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बलिया में दबंगों ने किशोरी से की छेड़खानी, जबरदस्ती पिलाया तेजाब

Sat, 13 Jun 2020 10:06 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बलिया जिले में शहर कोतवाली के शिवपुर दियर में किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में नया मोड़ आ गया है। किशोरी के पिता ने शनिवार को आरोप लगाया कि बेटी को लोगों ने एसिड पिलाया है। पुलिस दो आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने पत्रकारों को बताया कि उनकी पुत्री के साथ राह चलते दबंग छेड़छाड़ करते हैं। पांच दबंगों ने पांच जून को बेटी को एसिड (तेजाब) पिला दिया था। तबीयत बिगड़ने पर मां ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर किया तो आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण किशोरी को लेकर परिजन घर चले गए।


फिर तबीयत बिगड़ी तो बलिया निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीरेंद्र की शिकायत पर ही मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के बाद धारा में बढ़ोतरी संभव है। अपर पुलिस महानिदेशक बृजभूषण व पुलिस उप महानिरीक्षक सुभाष चंद्र दूबे ने घटना को गंभीरता से लिया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ स्वयं मामले से जुड़े हर पहलू पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें