हल्दी। थाना क्षेत्र के चट्टी पर स्थित ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार की तहरीर पर सीएसपी संचालक अवधेश यादव पर 27 खाताधारकों के 12.94 लाख हड़पने का मुकदमा दर्ज किया गया है। शाखा प्रबंधक ने खाताधारकों की शिकायत पर तहरीर दी है।
शाखा प्रबंधक ने तहरीर में बताया कि हल्दी चट्टी पर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक अवधेश यादव पर 27 खाता धारकों ने 1294100 रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इसमें प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि अवधेश यादव ने 12 लाख 94 हजार 100 की राशि की अनियमितता कर खातों में जमा नहीं किया है। बैंक ने पूरी जांच के बाद पाया कि कर्मचारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जानबूझकर यह अनियमितताएं कीं। इससे बैंक की साख को नुकसान पहुुंचा है। थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने कहा कि शाखा प्रबंधक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।