फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जमीन कीरजिस्ट्री कराने के नाम पर ठगी, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (बलिया)। दोकटी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में सुधीर सिंह, संदीप सिंह, प्रदीप सिंह और मनोज पटेल के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर रविवार को मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

दोकटी थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के शिवपुर फतेहपुर निवासी रत्नावली देवी ने न्यायालय में आवेदन देकर आरोप लगाया कि सुधीर सिंह, संदीप सिंह, प्रदीप सिंह और मनोज पटेल निवासी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड गोमती नगर ने लखनऊ में 3200 वर्ग फीट जमीन 16 लाख रुपये में देने का वादा किया। इस पर उनके बैंक खाते में 12 लाख 27 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपी तय जमीन न देकर ग्रामीण क्षेत्र की जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए कहने लगे। पैसा मांगने पर वर्ष 2024 में एक लाख रुपये वापस किए। बाकी पैसे के लिए आनाकानी करने लगे। रत्नावली देवी ने कहा कि लखनऊ व दोकटी थाने में इसकी शिकायत की। कार्रवाई न होने पर न्यायालय जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें