फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने बुजुर्ग पर किया खूनी हमला, धारदार हथियार से कई जगह काट डाला; पहुंची पुलिस

Wed, 16 Apr 2025 01:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

धारदार हथियार से बुजुर्ग पर हमला करने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक विवाद का कारण पता करने की कोशिश चल रही थी। आरोपी ने इससे पहले अपने भाई और उसके पत्नी की हत्या की थी।
विज्ञापन
हमले के बाद परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव में बुधवार की सुबह खेत में शौच करने जा रहे गांव निवासी जनार्दन राम (60) पुत्र स्व. बाल गोविंद राम को रास्ते में रोककर गांव के ही राधेश्याम (55) पुत्र स्व. प्रभु ने धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।

विज्ञापन




जनार्दन राम के चिल्लाने पर गांव वाले मौके पर पहुंचे और किसी तरह से उनकी जान बचाई। इधर, जान लेने पर अमादा राधेश्याम को गांववालों ने पकड़कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस हमलावर को लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन


घायल जनार्दन राम को इलाज के लिए जिला चिकिकित्सालय भेजवाया। इधर, इस घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। गांववालों ने बताया कि हमलावर राधेश्याम सनकी किस्म का है। 

बताया कि वह दोहरे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट कर दो साल पूर्व घर आया है। वर्ष 2006 में वह अपने चचेरे भाई विजय व उसकी पत्नी देवांती को धारदार हथियार से काटकर मौत की नींद सुला दिया था।
विज्ञापन


घटना के संदर्भ में किसी भी तरह के विवाद से इंकार करते हुए गांववालों ने बताया कि जनार्दन राम को खेत के तरफ जाते देख राधेश्याम उन्हें गाली देते हुए उनपर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें