फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: युवती से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने थाने में दूसरे समुदाय के युवक के विरुद्ध दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कर जबरिया निकाह करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तहरीर में युवती ने उल्लेख किया है कि वह क्षेत्र के डिग्री काॅलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। काॅलेज आते व जाते वक्त आजाद अंसारी निवासी हरदिया जमीन थाना सिकन्दरपुर रास्ते में उसे घेरकर जबरदस्ती बात और छेड़छाड़ करता था। तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे फाइनेंस कंपनी में नौकरी दिलावाने का झांसा देकर 17 दिसंबर 2024 को बेल्थरारोड ले गया। वहां एक होटल के कमरे में ले जाकर चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उससे दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की धमकी देकर कर बार संबंध बनाया।
11 मार्च की सुबह करीब नौ बजे जब वह अपना रिजल्ट देखने जा रही थी तो जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर बेल्थरारोड ले गया। वहां से ट्रेन से मुंबई लेकर चला गया। वहां पर एक मकान में दो दिन तक रखा। इस्लाम कबूल करने और अपने साथ निकाह करने के लिए दबाव बनाने लगा। इसके बाद आजाद ने बलिया लाकर उसे छोड़ दिया। युवती ने खुद को गर्भवती बताया।
विज्ञापन




26 मार्च को पीड़ित महिला ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत की थी। मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम लगा दी गई हैं। इसके पहले 13 मार्च को महिला ने पुत्री की गुमशुदगी के संदर्भ में थाना सिकन्दरपुर को सूचना दी गई थी। इसके बाद गुमशुदा पुत्री के साथ 17 मार्च को थाने में आई। लिखित तहरीर दी कि पुत्री अपने मौसी के घर चली गई थी। अब वापस आ गई है। गुमशुदगी के संदर्भ में कोई कार्रवाई नहीं चाहती हूं। उसके पश्चात उन्होंने पुनः एक तहरीर दी जिसपर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। - अनिल कुमार झा, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें