Ballia News: बलिया जिले की पुलिस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। भाजपा के हनुमानगंज ब्लाक के मंडल महामंत्री की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही थी।
बलिया जिले में भाजपा के हनुमानगंज ब्लाक के मंडल महामंत्री अमरीश पांडेय की शिकायत पर सोशल मीडिया पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोपी पवन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सदर कोतवाली पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन
क्या है मामला
प्रभारी कोतवाल बृजेंद्र सिंह ने कहा कि अमरीश पांदेय द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि आठ फरवरी को टीडी कॉलेज चौराहा पर मोबाइल देख रहा था तभी एक फेसबुक आईडी पवन तिवारी द्वारा मुख्यमंत्री की फोटो लगाकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर पोस्ट किया गया है। यूजर द्वारा प्रदेश में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया है।
यह फोटो ऐसे समय में वायरल किया है। जब संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेला स्नान लगा हुआ था, जहां करोड़ों लोग आस्था की डुबकी लगा रहे थे और कुछ लोगो द्वारा संगम की भव्यता को हानि पहुंचाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे थे और एआई विडियो-फोटो वायरल करके सरकार को बदनाम करने पर तुले हुए थे।