फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दादा की मौत, पोती जख्मी

Sun, 06 Nov 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नगहर गांव के समीप रविवार को बोलेरो की जद में आने से वृद्ध और उसकी पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों  को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।  मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग को जाम कर  दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव एवं सीओ रसड़ा श्रीराम  ने समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम को समाप्त करवाया।
विज्ञापन

कोतवाली  क्षेत्र के नगहर गांव निवासी श्याम लाल शर्मा (56) अपनी पोती कृति शर्मा  (13) पुत्री संजय शर्मा के साथ मोपेड से रसड़ा बाजार छठ का सामान लेने जा  रहे थे। जैसे ही नगहर गांव के चट्टी पर पहुंचे कि कासिमाबाद की ओर से  तेज गति से आ रही बोलेरो ने जोर का टक्कर मार दिया। जिससे दादा व पोती गंभीर  रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। बता दें मृतक श्याम एडीजे द्वितीय के यहां अर्दली के पद पर तैनात थे। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने ठोकर बनाने की मांग को लेकर रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग  को जाम कर दिया। उनका आरोप था कि यहां पर अब तक 10 मौतें हो चुकी है। इसलिए  यहां ठोकर अविलंब बनाया जाय। एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव के आश्वासन पर  लोगों ने जाम समाप्त किया। घटना के बाद पत्नी और परिवार के सदस्यों का  रो-रोकर बुरा हाल था। घटना से पूरे गावं में शोक है।­
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें