फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने टेंपो में टक्कर मारी, महिला की मौत

Mon, 16 May 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भीमपुरा-नगरा मार्ग स्थित पालचंद्रहा के समीप सोमवार को ट्रक की टक्कर से टेंपो में सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया और चार लोग मामली तौर पर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को पीएचसी नगरा पहुंचाया।
विज्ञापन


घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के गंागेवीर निवासी शिवजतन गोंड अपनी पत्नी मन्ना देवी तथा अपने पुत्र सूरज के साथ नगरा स्थित दुर्गा मंदिर पर शादी के लिए लड़की देखने आए हुए थे ।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी अपने-अपने घर के लिए चल दिए। शिवजतन परिवार के साथ टेंपो से अपने गांव जा रहे थे। अभी वे नगरा-भीमपुरा मार्ग स्थित पालचंद्रहा मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे टेंपू में सवार मन्ना देवी (50) पत्नी शिवजतन गोंड, पुत्र सूरज (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि शिवजतन गोंड बाल-बाल बच गए। सभी घायलों को पीएचसी नगरा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सूरज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि मन्ना देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। उधर हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक का बाइक से लोगों ने पीछा कर लिया। करीब आधा किलोमीटर भागने के बाद मौका पाकर चालक ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। नगरा थाने की पुलिस ने कि चालक का पता लगा कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें