रसड़ा। मऊ मार्ग स्थित हिता का पुरा गांव के समीप बुधवार की देर शाम बाइक के धक्के से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इलाज के दौरान दोनों की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सको ने रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
बताया जाता है कि हिता का पुरा गांव निवासी पारस राजभर 70 देर शाम बाजार से घर जा रहे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार युवकों ने धक्का मार दिया। जिससे पारस राजभर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी सौदागर 35 व उमेश 26 गम्भीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने घायल बाइक सवारों को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।