दुर्घटना में बेल्सीपाह गांव निवासी हीरामन यादव (26), आदित्य यादव (10), निवासी बड़का खेत पलिया खास घायल हो गए। सभी को सीएचसी नरहीं पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। 30 वर्षीय एक युवक की पहचान नहीं हो पाई। शादी के तैयारी में जुटे शिवनारायण यादव के परिवार में मातम पसर गया। नरहीं थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह बताया कि ट्रेलर व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में दो की मौत व तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज करवाया जा रहा है।