छात्रवृत्ति समेत छह सूत्री मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में चल रहा मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों का आमरण अनशन बुधवार को तीसरे दिन सीआरओ बी राम एवं समाज कल्याण अधिकारी सुरेश चंद्र ने संयुक्त रूप से जूस पिलाकर समाप्त करवाया। उन्होंने छात्रों की मांगे मान ली।
मुरली मनोहर लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र अजय अंबेडकर ने बताया कि वर्ष 2015-16 अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग समेत कई छात्र/छात्राओं को अब तक छात्रवृत्ति खाते में नहीं भेजी गई। जिसके कारण छात्र अगले सत्र में प्रवेश में लेने से वंचित हो रहे हैं।
छात्रवृत्ति के लिए कई बार धरना प्रदर्शन किया गया। लेकिन नतीजा सिफर रहा। बताया कि समाज कल्याण अधिकारी ने छह से तीन मांग को मान लिया है। जिसे 10 दिन के अंदर पूरा करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद आमरण अनशन समाप्त कर दिया गया है। समाज कल्याण अधिकारी सुरेश चंद्र ने । जिनकी छात्रवृत्ति रुकी है। वे अपना पत्र दें। जिसकी ऑनलाइन आवेदन पुन: जांच की जा सकें। जांच में सही पाए जाने पर संबंधित छात्र/छात्राओं की छात्रवृत्ति खाते में लखनऊ से भेजी जाएगी। बताया कि छात्र के छह मांग में से तीन मांग समाज कल्याण विभाग से है।