फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में मॉडल स्टेशन हुआ बदहाल

Thu, 28 Jul 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
स्टेशन के सामने कचरा
विज्ञापन
चार साल पहले स्वच्छता की मिसाल में शुमार बलिया रेलवे स्टेशन अब गंदगी की मिसाल बन गया है।  स्वच्छ स्टेशन अवार्ड हासिल करने वाले इस मॉडल स्टेशन को रेल मंत्रालय के हालिया सर्वे में गंदे स्टेशनों की सूची में शुमार किया गया है। पिछले चार वर्षों में स्टेशन का आधुनिकीकरण तो हुआ लेकिन साफ-सफाई पर कम ध्यान दिया गया। स्टेशन पर गंदगी और अव्यवस्था का बोलबाला है।
विज्ञापन



रेल मंत्रालय ने 407 स्टेशनों की साफ-सफाई को लेकर कराए गए सर्वेक्षण में गंदे स्टेशनों की सूची में बलिया का नाम आने की हकीकत जानने की कोशिश की गई। स्टेशन पर सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाते दिखे। पर जगह-जगह गंदगी भी देखने को मिली। स्टेशन के मुख्य द्वार पर पूछताछ काउंटर के पास की दीवार पर पान के पीक से रंगी दिखी। विश्रामालय, प्लेटफार्म एक से दो पर जाने वाले सीढ़ी के पास कचरा दिखा। टिकट काउंटर के समीप रेलवे टॉयलेट करने की की वजह से फैली बदबू से यात्री परेशान दिखे । 

ट्रैक की सफाई पर भी महकमे का ध्यान नहीं है। तीन नंबर ट्रैक पर गंदगी के साथ घास उगी है। स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने कहा िक प्लेटफार्म नंबर एक पर काम चलने के कराण कुछ गंदगी जरूर है। पर सफाई पर ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें