फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालयों की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
सतीश चंद्र कालेज में विभिन्न मांगो को लेकर प्रचार्य का घेराव करते छात्र। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों में समस्याओं के निदान हेतु 10 सूत्रीय ज्ञापन प्राचार्य को दिया गया।
विज्ञापन

सतीश चंद्र महाविद्यालय के प्राचार्य को दिए ज्ञापन में बताया गया कि महाविद्यालय में छात्र छात्राओं के लिए उच्चतम शौचालय की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण संक्रमण रोग होने की संभावना है जिसको तत्काल ठीक किया जाए। सभी कक्षाओं में रोशनी के लिए बल्ब व पंखे लगाए जाएं, ब्लैक बोर्ड, पुस्तकालय में नवीन पुस्तकें, प्रैक्टिकल के संसाधन व सामग्री तथा रिक्त पदों पर अध्यापक की नियुक्ति, रंगाई व कॉलेज को स्वच्छ सुंदर बनाने हेतु कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर आलोक सिंह मोनू, दुर्गेश दुबे, पंकज राय नीर, चंदू प्रीतम, आलोक, रतन पांडेय, नेहा पांडेय, अंजली गोस्वामी, स्मृति सिंह, नेहा यादव, राहुल गिरि आदि रहे। अध्यक्षता प्रशांत राय बंटी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें