फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने प्राचार्य का पुतला फूंका

Tue, 02 Feb 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा पीजी कॉलेज के छात्रनेताओं ने मंगलवार को छात्रसंघ भवन में बैठक की। इस दौरान मथुरा पीजी कॉलेज के प्राचार्य पर 15  दिनों से अनुपस्थित होने का आरोप लगाया गया। इसके विरोध में छात्रों ने प्राचार्य का पुतला दहन  किया।
विज्ञापन



इस दौरान उपस्थित छात्रों को संबोधित छात्रसंघ अध्यक्ष दिलीप सिंह ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य के कॉलेज न आने के चलते छात्र-छात्राओं के बैक पेपर का परीक्षा अवरुद्ध है।

 जबकि दो माह से शिक्षकों और कर्मचारियों का भी वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। जिससे शिक्षक समय से कक्षाएं संचालित नहीं करा रहे है। उन्होंने कहा कि एक मार्च से स्नातक की परीक्षा शुरू होने वाली है। लेकिन विद्यालय में पूरे पाठ्यक्रम की पढ़ाई पूरी नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


जिससे हम सभी छात्रों के सामने कठिन समस्या  उत्पन्न हो रही है। पूर्व छात्रसंघ अभिषेक सिंह ने चेताया कि अगर तीन अंदर  के प्राचार्य कालेज में नहीं आते है तो हम लोग धरना-प्रदर्शन के साथ ही चक्काजाम करने के लिए बाध्य होंगे।

इस मौके पर धनंजय सिंह, दुर्गेश सिंह,  आशुतोष जायसवाल, राजवीर सिंह, मंजर आलम, गोलू सिंह, अमित सिंह, ललित  सिंह, विवेक सिंह, अनुराग गुप्ता, मान सिंह, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता  नित्यानंद सिंह तथा संचालन महामंत्री आनंद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें