फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चले रहे अभियुक्त ने कोर्ट में किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हल्दी पुलिस के लगातार दबिश से आजिज आकर कोतवाली क्षेत्र के वजीरपुरा टेकारडेरा निवासी कमलेश कुमार यादव पुत्र रामाशंकर यादव ने मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में समर्पण कर दिया। जहां प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रमेश कुशवाहा की अदालत ने जमानत अर्जी खारिज करते हुए उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अभियुक्त पर हल्दी थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। इसके अलावा शहर कोतवाली में धारा 364, 427, 323, 504, 392, 411 आईपीसी के तहत मुकमा दर्ज है। वहीं फेफना में भी आबकारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। फेफना पुलिस ने इसके साथी रामबाबू वर्मा पुत्र स्व. गौरीशंकर वर्मा निवासी निधरिया थाना फेफना को शराब संग गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी कमलेश यादव का का वर्तमान पता भगवानपुर नई बस्ती थाना फेफना है। यह विभिन्न मामलों में फरार चल रहा था। जिसके गिरफ्तारी के लिए हल्दी थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने लगातार दबिश दिया। जिससे मजबूर होकर अभियुक्त ने न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें