फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में आराधना प्रथम

Fri, 12 Dec 2014 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग की ओर से संचालित राजीव गांधी खेल अभियान योजना अंतर्गत दो दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ वीर लोरिक स्टेडियम में शुक्रवार को हुआ।
विज्ञापन


बालिका वर्ग के 100 मीटर की दौड़ में आराधना शाह प्रथम, दीप शिखा द्वितीय तथा श्वेता सिंह तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर की दौड़ में रंजीता प्रथम, ज्योति द्वितीय और वंदना तीसरे स्थान पर रही।

इसी क्रम में 200 मीटर की दौड़ में दीपशीखा प्रथम, आराधना द्वितीय व सीता तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर की दौड़ में आराधना प्रथम, सरोजा द्वितीय और रंजीता कश्यप तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


 बालिका वर्ग की कबड्डी में बांसडीह प्रथम और रसड़ा द्वितीय स्थान पर रहा। बालक वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में राहुल गुप्त प्रथम, रोशन वर्मा द्वितीय, कृष्णकुमार तृतीय स्थान पर रहे।

200 मीटर की दौड़ में अभिषेक सिंह प्रथम, रोशन वर्मा द्वितीय, कृष्ण कुमार ततीय स्थान पर रहे। 400 मीटर की दौड़ में अखिलेश प्रथम और सोनू द्वितीय स्थान पर रहे।

 लंबी कूद में रोशन कुमार प्रथम, सिद्धार्थ गिरी द्वितीय और अजय कुमार यादव तृतीय स्थान पर रहे। बालकों के कबड्डी में सदर तहसील प्रथम और सिकंदरपुर द्वितीय स्थान पर रहा। इससे

पहले मुख्य अतिथि जिलाधिकारी यशवंत राव ने ध्वजारोहण कर खेल का आगाज किया। खेलकूद के क्रम में एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबाल, फुटबाल, कुश्ती का आयोजन हुआ। युवा कल्याण अधिकारी डीडी सिंह और क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह
ने मुख्य अतिथि को बूके देकर स्वागत किया।

जिलाधिकारी यशवंत कुमार राव ने कहा कि यह आयोजन किसी स्कूल क्षेत्र की सीमा में नहीं बंधा है। यह खुली प्रतियोगिता है, जो प्रतिभागी को आगे तक ले जाएगी। दुर्भाग्य की बात है कि आज शैक्षणिक संस्थाओं में खेलकूद को अनिवार्य विषय से हटा दिया गया है। आज के बच्चे ज्यादा ध्यान लैपटॉप, मोबाइल पर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


 इससे सोच और स्वास्थ्य दोनों खराब हो रहे हैं। ऐसे में यह आयोजन और महत्वपूर्ण है और ऐसा होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें