फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता बनी गायघाट की टीम

Mon, 07 Dec 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
ददरी मेला खेल समारोह 2015 के तहत मेला प्रशासन की ओर से सोमवार को कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसका उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन


 फाइनल में गायघाट की टीम ने औदी को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। उद्घाटन मैच में सिहचवर ने टघरौली को हराया।


फाइनल संत यती नाथ क्लब औदी ए तथा मनराखन बाबा क्लब गायघाट की टीम के बीच हुआ। इसमें मध्यांतर के बाद गायघाट ने आक्रमण तेज करते हुए 26-15 के स्कोर से औदी को पराजित कर दिया।

उधर, प्रतियोगिता के पहले राउंड में सिहचवर की टीम ने 17-5 से टघरौली को पराजित किया। दूसरे राउंड में संत यतीनाथ क्लब औदी ए ने रेवती 18-10 से पराजित कर दिया। अन्य मुकाबलों में गायघाट की टीम ने भृगु क्लब को 26-16 और आदर की टीम ने औंदी बी को 30-21 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में निर्णायक भूमिका में प्रदीप यादव, नीरज राय, सरदार मुहम्मद अफजल, मनोज शर्मा, इरफान, अनवर, नवील ने निभाई। इस मौके पर अरविंद कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, राकेश, संत मणि, श्याम जी, अशोक सिंह, पवन राय आदि ने खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें