फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के भेदभावपूर्ण रवैए पर बिफरे आप कार्यकर्ता

Mon, 08 Aug 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
प्रदेश में महिला उत्पीडन सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के जिला इकाई के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रदेश के पुलिस और महिलाओं पर बढ़ते अपराध में भेदभावपूर्ण रवैए को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित पत्रक सौंपा।
विज्ञापन



धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला संयोजक आमरेंद्र सिंह ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश के शासन काल में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। महिलाएं इस बढ़ते अपराध से परेशान हैं। वहीं पुलिस बलात्कार के मामलों में भी पुलिस प्रेम-प्रपंच का मामला बताने से बाज नहीं आ रही है।

हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन अपराध के मामलों में पुलिस अपराधियों के सामने घुटने टेक रही है। बांसडीह विधानसभा प्रभारी सुशांत राज भारत ने कहा कि राज्य पराध ब्यूरो के आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो वर्ष 2014-15 के अनुपात में दुष्कर्म के मामलों 161 फीसदी वृद्धि हुई है। प्रदेश सरकार सूबे में हो रहे अपराधिक वारदातों को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। जिला सचिव अजीत स्वराज ने कहा कि पिछले दिनों बुलंदशहर तथा गाजियाबाद की घटनाओं को लेकर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी। प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। इस मौके पर तेजनारायण, प्रदीप, संजय बाबू, बब्लू चौधरी, मन्नू शर्मा, बलराम, योगेश्वर ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें