बेल्थरारोड। आम आदमी पार्टी ने कोरोना सहायता टीम गठित की है। टीम गांव-गांव घूमकर कोरोना मरीजों की सहायता करेगी। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बलिया समेत प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के निर्देश जारी किया है।
उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजों को बचाव के लिए ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7355517522 पर संपर्क किया जा सकता है। जिलाध्यक्ष डॉ. कुमार ने जनपद वासियों से कोरोना महामारी के दौर में कोरोना सहायता टीम के साथ बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। जानकारी की सहायता टीम में अमरेंद्र सिंह, तेजनारायण सिंह, सिंटू सोनी, राजकुमार, अंजनी, विकास पांडेय, पृथ्वी चंद पटेल, शिवशंकर, अवधेश, टाइगर व्यास शामिल हैं।