उड़नदस्ते के प्रभारी राजेश कुमार श्रीवास्तव के तहरीर पर मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल व उनके 100 समर्थकों पर बिना अनुमति बैरिया में लोगों के साथ चुनाव प्रचार करने को लेकर मुकदमा दर्ज किया है।
विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के बसपा प्रत्याशी को नियम विरुद्ध नामांकन करना भारी पड़ गया। बसपा प्रत्याशी समेत 50 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ बुधवार की देर शाम को पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
बसपा प्रत्याशी संजीव वर्मा बुधवार को दोपहर बाद नामांकन के लिए अपने आवास से वाहनों के लंबे काफिले के साथ निकले और भीड़ के साथ जिला मुख्यालय के लिए रवाना भी हो गए। जबकि आयोग की ओर से इसके लिए मात्र दो वाहनों की ही अनुमति है। शाम को उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट अनिल वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आदर्श आचार संहित के उल्लंघन व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।