फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रेन के सामने युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा (बलिया)। बलिया-मऊ रेल मार्ग स्थित रजमलपुर रेलवे हाल्ट स्टेशन पर बलिया-शाहगंज पैसेंजर ट्रेन के सामने एक युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। ट्रेन के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक ने सूझ-बूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बावजूद इंजन के धक्के से युवती के सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्ष युवती पारिवारिक कलह को लेकर रजमलपुर हाल्ट स्टेशन पर पहुंची। मऊ से रसड़ा आ रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन के सामने अचानक आ गई और इंजन के धक्के घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे पकवाइनार चौकी प्रभारी शिवमूर्ति तिवारी ने घायल युवती को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। युवती किन परिस्थितियों में आत्महत्या करना चाहती थी इसको लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें