बलिया । सदर कोतवाली के हरपुर मोहल्ला निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
हरपुर मोहल्ला निवासी शिवजी चौहान का बड़ा पुत्र सूरज चौहान (19) दिल्ली में चालक की नौकरी करता था। मंगलवार की सुबह दिल्ली से घर आया था। घर पहुंच छत पर सोने चला गया। छोटा भाई राकेश नीचे बड़े भाई के लिए खाना बना रहा था। उसी दौरान बगल की एक युवती ने छत पर सूरज को फांसी लगाने की जानकारी दी, राकेश भागा-भागा छत पर पहुंचा तो कमरे में पंखे के हूक के गमझे के फंदा पर बड़े भाई को लटकता देख चिल्लाने लगा।
आसपास के लोग पहुंचे और फंदे से सूरज को नीचे उतार इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर छोटे भाई का रोते-रोते बुरा हाल रहा। मां की मौत पांच वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। पिता ने बताया कि दो पुलिस ने सूरज का फोन कब्जे में ले लिया है, उससे आत्महत्या का कारण जानने का प्रयास कर रही है।