फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान थे। ऐसे में मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पिपरौली बड़ागांव में दोहरी घाट सहायक परियोजना के मुख्य नहर के पास मानसिंह वर्मा (40) की आटा चक्की की मशीन है। बुधवार रात मानसिंह आटा चक्की के पास स्थित कमरे में सोने चला गया। बृहस्पतिवार सुबह लोहे की पाइप में बंधे गमछे से वह लटकता मिला। मानसिंह के शव को देख परिजन सन्न रह गए और पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मानसिंह के मुंह, गर्दन और शरीर के अन्य स्थानों पर चोट के निशान थे। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें