फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में एक युवक ने पंखे के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी मायके से बच्चों के साथ ससुराल पहुंची।
विज्ञापन

मंतोष (35) के घर पर बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे एक व्यक्ति किसी काम से ढूंढते हुए पहुंचा। काफी देर तक आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला। अंदर जाकर देखा तो मंतोष फंदे से लटका मिला। उसने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष बिरेंद्र यादव व चौकी इंचार्ज गजेंद्र राय ने कार्रवाई शुरू की। आसपास पूछताछ के बाद पत्नी को सूचना दी गई। मृतक के तीन लड़के हैं। मृतक के पिता तारकेश्वर पत्नी व दो बच्चों के साथ नंदगंज (गाजीपुर) में मजदूरी करते हैं। मंतोष भी मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें