फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पेड़ से ताड़ी उतारते समय गिरा युवक, जिला अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में शुक्रवार की शाम ताड़ी उतारने के दौरान ताड़ के पेड़ से गिरकर सकेंद्र चौधरी घायल हो गए। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

मूल रूप से ग्राम सपनेरी (थाना महकार, जिला गया, बिहार) निवासी सकेन्द्र चौधरी बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर में रहकर ताड़ी उतारने का काम करते थे। शुक्रवार की शाम को ताड़ के पेड़ से से गिरकर घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान सकेन्द्र चौधरी ने दम तोड़ दिया।
बांसडीह प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के घरवालों को दे दी गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें