सहतवार। चांदपुर पुरानी बस्ती में बुधवार की शाम भांजों के साथ नदी में नहाने गए विशाल कुमार सिंह (20) की डूबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने युवक का शव नदी से निकाला।
चांदपुर पुरानी बस्ती निवासी विशाल कुमार सिंह बुधवार की शाम दो भांजों के साथ नदी में नहाने गए थे। नहाते समय पानी की गहराई का अंदाजा न मिलने के कारण वह डूब गए। विशाल को डूबता देख दोनों भांजों ने चिल्लाकर लोगों को बुलाया।
बगल में बन रहे बंधे के निर्माण में लगे मजदूर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू कराई लेकिन देर रात तक शव नहीं मिला। बृहस्पतिवार दोपहर को एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम बुलाई गई। सहतवार थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद