पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के जनुवान गांव में हाईटेंशन तार की जद में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जावेद शेख (24) घर पर रहकर सुरक्षाबल में भर्ती के लिए तैयारी करता था। शुक्रवार को दोपहर बाद वह गांव के पोखरे के पास बकरी चरा था रहा। इसी दौरान बकरियां इधर-उधर भागने लगीं। बकरियों को पकड़ने के प्रयास में वह पोखरे के बंधे से महज पांच फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। काफी देर बाद वहां से गुजर रहे गांव के किसी व्यक्ति की बंधे पर मुंह के बल गिरे जावेद पर पड़ी। उसने घर वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।